अपना जिला

मऊ! जिला प्रशासन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जिला प्रशासन मऊ के अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए हुए हैं। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

TrackingPath


बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसभा हेतु सभा स्थल के आवंटन को लेकर पूछे गए सवाल पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आप सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे 48 घंटे के अंदर इस संबंध में आपको जानकारी मिल जाएगी। ऑफलाइन आवेदन संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से भी की जा सकती है। जनसभा आवंटन के बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर जनसभा स्थल का आवंटन किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर के मिलने को लेकर संशय की स्थिति को स्पष्ट करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर चुनाव तक जनपद मुख्यालय पर ही रहेंगे, जिसको यदि कोई समस्या होती है तो मुख्यालय पर आकर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से अपनी बात रख सकते हैं। वोटर लिस्ट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की बात को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो दिन के अंदर सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। ई0वी0एम0 के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दिनांक की सूचना शीघ्र ही सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे रेंडमाइजेशन के दौरान सभी दल के प्रतिनिधि उपस्थित हो सके।
उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, राम सोच यादव जिला सचिव, जियाउल हसन नगर अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार सीपीआई, रामधनी चौहान कोषाध्यक्ष सपा, सुरेश चंद्र महासचिव एनसीपी, राजकुमार विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, रामकरण यादव जिला सचिव कांग्रेस, नूपुर अग्रवाल महामंत्री बीजेपी, शाहिद जमाल सौदागर पीस पार्टी सहित मुनव्वर मौर्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *