चुनाव की तैयारियों को लेकर समस्त चुनाव प्रेक्षको ने नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों की समीक्षा बैठक वरिष्ठ प्रेक्षक जी0 प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में समस्त नोडल अधिकारियों से परिचय एवं उनको सौपे गए कार्यों के बारे में जानकारी लेने के उपरांत उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार से चुनाव को लेकर अब तक की गई सभी तैयारियों की जानकारी ली।

बैठक के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने बूथो, सर्विस वोटरो, दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल कितने मतदाताओं को मत पत्र उपलब्ध कराना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंट्रोल रूम एवं एम0सी0एम0सी0 रूम की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी देने के उपरांत जिला मजिस्ट्रेट ने मतगणना स्थल पर अब तक की गई समस्त तैयारियों के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। चुनाव में लगे कार्मिकों को टीकाकरण की दोनों डोज एवं बूस्टर डोज लगने की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि सभी कार्मिकों को टीकाकरण के दोनों डोज लग चुके हैं एवं जो कार्मिक बूस्टर डोज लगने की सीमा के अंतर्गत आते हैं उनको भी बूस्टर डोज लग चुके हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद में चुनाव हेतु आवश्यक वाहनों की संख्या एवं जनपद में उपलब्ध कुल वाहनों की संख्या के बारे में भी प्रेक्षक महोदय को जानकारी दी गई। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 60% बूथो पर वेबकास्टिंग होनी है जिसको लेकर समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक महोदय द्वारा पूछे गए सवाल पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस टीम एवं अन्य जनपदों से बुलाई गई सुरक्षा टीमे तैनात रहेंगी जिससे किसी भी प्रकार की समस्या मतदान के दौरान उत्पन्न ना होने पाये। समीक्षा बैठक के दौरान समस्त चुनाव प्रेक्षक जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई तैयारियों से संतुष्ट दिखे, साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को मतगणना के दौरान पोलिंग एजेंटों को तभी मतगणना स्थल पर प्रवेश करने की अनुमति देने को कहा जब वे टीकाकरण के दोनों डोज का प्रमाण पत्र एवं आर0टी0पी0सी0आर0 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाएं। प्रेक्षक महोदय ने दिव्यांग मतदाताओं हेतु बूथों पर सुविधा अनुसार कम से कम एक व्हीलचेयर की व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी सारी तैयारियां पूर्ण कर लें, साथ ही पूरी सतर्कता एवं निष्ठा से चुनाव संपन्न कराएं जिससे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हों।


