Uncategorized

डीएम के निर्देश पर स्वास्तिका हास्पिटल में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया

मऊ। मिशन शक्ति 3.0 के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में स्वास्तिका हास्पिटल सहादतपुरा मऊ में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में बालिकाओं को जन्म देने वाली माताओं को बधाई देते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र, बेबी किट तथा फुल-माला के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया। जन्म लेने वाली बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराये जाने हेतु फार्म भी भरवाया गया। जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर वृक्षारोपाण कर बालकों तथा पुरुषों को उन वृक्षों का दायित्व सौंप कर ’’पुरुषों की सहभागिता’’ सुनिश्चित की गयी। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, समर बहादुर सरोज, कनिष्ठ सहायक संजय यादव, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना राय, जिला समन्वयक श्रीमती राखी राय, वन स्टाप सेन्टर से सेन्टर मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह, मनोवैज्ञानिक सामाजिक परामर्शदाता मीरा यादव, केस वर्कर (सामाजिक कार्यकर्ता) श्रीमती अंजली राय, केस वर्कर (सामाजिक कार्यकर्ता) सुनीता, प्रशिक्षित पैरामेडिकल नर्स अकांक्षा राय, प्रशिक्षित पैरामेडिकल नर्स शिखा मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी शिवानन्द सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती रेनू पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनीता चौरसिया तथा बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, सदस्य नरेन्द्र नाथ राय, सदस्य कंचन तिवारी, सदस्य रमाशंकर यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *