अपना जिला

ग्राम्य विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या को दी गई विदाई

मऊ। ग्राम्य विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या का विदाई कार्यक्रम जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) उमाशंकर वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम्य विकास अधिकारी समाज कल्याण का मल्यार्पण एवं उनको अंग वस्त्र देकर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) और उनके अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों ने विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में हुआ। समाज कल्याण कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान लेखाकार प्रशांत राय, रामबेलाश कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह, राम सागर राम, पवन कुमार निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *