परंपरागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को नि:शुल्क मिलेगा पॉपकॉर्न मशीन उपकरण
0 आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक
मऊ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पापकार्न बनाने वाले भूर्जी समाज के परम्परागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगारों को निःशुल्क पापकार्न मशीन उपकरण दिये जाएंगे।
उक्त योजना में आवेदन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने में रुचि रखते हो किन्तु उन्हें भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार से किसी योजना में कोई लाभ पूर्व में न मिला हो, ऐसे अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाईन https://upkvib.gov.in/ पर दिनांक 05 अगस्त 2023 तक करके आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, अन्धा मोड़ भीटी मऊ में जमा कर सकते है । आवेदन हेतु एक फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति और अपने ग्राम प्रधान अथवा नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष से उक्त कार्य करने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अन्धा मोड़ भीटी, मऊ एवं मो० नं० 7408410764, 9450510803 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।
मऊ 31 जुलाई 2023


