टाउन इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना में 101 अशोक के पौधों का रोपण
मऊ। पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से मोहनदाबाद गोहना स्थित टाउन इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में 101 अशोक के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति और हेमंत यादव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराते हुए 101 छात्रों को अशोक के पौधे वितरित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविन्द्रनाथ यादव ने पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
पौधारोपण के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. रविन्द्रनाथ यादव ने कहा कि वृक्षारोपण का अर्थ केवल पेड़ लगाना नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी जरूरी है। पेड़ न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाते हैं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, और जहां जीवन होता है, वहां विकास और समृद्धि भी होती है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। हमें अपने जीवनकाल में कम से कम दस वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए, ताकि भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर राम सिंह, मनोज सक्सेना, मनमोहन जायसवाल, माधव तिवारी, संजय राय, स्वामीनाथ यादव, राम प्यारे, नसीरुद्दीन, विवेक कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुरेंद्र चौबे सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।