अपना जिला

शादी के लिए श्रम विभाग में करें आवेदन, 65 हज़ार की सरकार देगी सहायता

मऊ। सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मऊ में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ योजनाएं संचालित की जा रही है। उक्त योजनाओं की प्रगति के विषय में जिलाधिकारी, मऊ के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। जनपद मऊ में आने वाले पखवाडो में सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें सम्मिलित होने वाले पात्र श्रमिकों को अपनी पुत्री की शादी (या स्वयं का विवाह होने पर भी पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने की दशा में) रू० 65,000/- की धनराशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त वर-वधू को पोशाक के कय हेतु भी ऑनलाइन धनराशि प्रदान की जायेगी। साथ ही इस विवाह के आयोजन एवं खर्च की सम्पूर्ण जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी। इस हेतु सभी पात्र निर्माण श्रमिक आगामी पखवाड़ों में होने वाली अपनी पुत्री की शादी का आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में उन्हें आवेदन या अपना डिटेल ऑफलाइन कार्यालयः सहायक श्रम आयुक्त, कक्ष संख्या-57. द्वितीय तल, कलेक्टेट, मऊ में देना होगा, तत्पश्चात उनका आवेदन तिथि निर्धारित होने के बाद ऑनलाइन किया जायेगा। आवश्यक अभिलेख में श्रमिक का पंजीयन कम से कम एक वर्ष पुनाना हो। आयु प्रमाण-पत्र हेतु वर-वधू का मैट्रिक का अक-पत्र/प्रमाण-पत्र या परिवार रजिस्टर की नकल या जन्म प्रमाण-पत्र। श्रमिक का पंजीयन अद्यतन और नवीनीकृत हो। ज्यादा से ज्यादा सं० में पंजीकृत निर्माण श्रमिक आवेदन करें।
इसके लिए सम्पर्क सूत्र
लईक अहमद श्रम प्रवर्तन अधिकारी-
9415991215, 7905867383,
सुरेन्द्र यादव- 9919983389
लालजी सरोज 8756859203,
सतीश विश्वकर्मा-98309528375
ओमप्रकाश यादव-7376599069 आदि नंबरों से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *