उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले आनन्द दुबे, सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के विषय में की चर्चा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे ने प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मंगलवार को मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मऊ ज़िले की कुछ सड़कों, जिसमें सरसेना से सलाहाबाद और अकबर से फतहपुर तक सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के विषय में चर्चा किया तथा इन सड़कों को शीघ्र कार्य कराने हेतु निवेदन किया। आनन्द दुबे के निवेदन पर उप मुख्यमंत्री ने मऊ जनपद के संबंधित अधिकारी को फ़ोन कर अतिशीघ्र कार्य करने को कहा गया। आनन्द दुबे के इस प्रयास पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *