अपना जिला

दवा व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय का किया स्वागत् व सम्मान

मऊ। 31 जूलाई 2021। नगर के राय पैलेस बलिया मोड़ पर मऊ जिले के दवा व्यापारियों का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे मऊ जिले के दवा व्यापारी घोसी, कोपागंज, अमिला, दोहरीघाट, नदवासराय, मोहम्दाबाद, चिरैयाकोट, रतनपुरा आदि स्थानों से उपस्थित रहे। दवा व्यापार से जुड़े मनोज राय को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर सभी ने उनका सम्मान समारोह का आयोजन किया। व्यापारियों ने कहा कि अपने बीच का साथी जनपद का प्रथम नागरिक चुने जाने पर गर्व महसूस करता है। कार्यक्रम में दवा वेलफेयर सोसाइटी मऊ तथा दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय का स्वागत बैज लगाकर, अंगवस्त्र, बुके एवं राम दरबार का स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो देकर किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता रतनपुरा, उपाध्यक्ष एवं घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, मोहम्दाबाद के मंसूर अली खान, कोपागंज के अध्यक्ष उपाध्याय का स्वागत संगठन कै लोगों ने अंगवस्त्र देकर किया एवं घोसी के संरक्षक तीर्थराज सिंह, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, कात्यान पांडेय, मुकेश राय, बृजेश गुप्ता, दोहरी घाट के मनोज राय, मोहम्दाबाद के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव, एवं अन्य पदाधकारियों और चिरैयाकोट के पदाधिारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों का जो बहुत दिनों से दवा व्यापार में जुड़े हैं उनका स्वागत सम्मान किया गया। सभी को भागवत गीता देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शिव जी राय, महामंत्री प्रवीण पाण्डेय, मनीष राय, सर्वेश राय का भी भव्य स्वागत हुआ। संचालन प्रवीण पाण्डेय ने किया एवं राष्ट्रीय शायर सलमान घोसवी ने अपने गीतों और गजलों से सभी को आत्मविभोर कर दिया। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने सलमान घोस्वी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। रतनपुरा के अध्यक्ष भगवान दास गुप्ता ने दवा से सम्बन्धित विषय पर प्रकाश डाला, तो घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय से कहा कि दवा के क्षेत्र में बहुत ही परेशानी आ रही है इसका समाधान होना चाहिए। D L A द्वारा हो रहे शोषण को बन्द होना चाहिए, एवं 2020 से लेकर 2021 तक हम सभी दवा व्यापारी अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की सेवा की है तो हम सभी दवा व्यापारी को भी कोरोना वारियर्स का खिताब मिलना चाहिए जो कि हमारा हक है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह जो भी समस्या है उसे शासन तक ले जाकर इसका हल निकालेंगे, और भी उन्होंने कहा कि सभी दवा व्यापारी एवं मऊ जिले की जनता का सभी कार्य पूर्ण किया जाएगा और सभी जगह, हर समय साथ देने का भी वादा किया। अंत में कोरोना काल में जितने भी दवा व्यापारी एवं अन्य लोग जो आज हम लोगों के बीच नहीं हैं उनके लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रविप्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, रमेश सिंह, गौरव पांडेय, इम्तेयाज, सहित सभी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *