यूपी सरकार की नई जनसंख्या नीति लालच देकर एक बच्चे को प्रोत्साहित करने वाला प्रावधान खतरनाक : चौधरी

दिल्ली। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नई जनसंख्या नीति का स्वागत करते हुए उसमें अधिकारियों द्वारा जल्दीबाजी में बनाए गए कुछ कानून का विरोध करते हुए कहा कि अधिकारी जल्दबाजी में ऐसे कानून बनाकर कुछ चीजें ऐसे उस नीति में डाले हैं जिसे निकालना होगा। उन्होंने कहा कि नई जनसंख्या नीति में लालच देकर एक बच्चे पर ही नसबंदी करवाने को प्रोत्साहित करने वाला प्रावधान खतरनाक है। उन्होंने दो बच्चे की नीति को लागू करने और सख्त कानून बनाने की अपील की। श्री चौधरी ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार से मसौदे में बदलाव का प्रयास किया जाएगा।

