अपना जिला

दैनिक भास्कर के पत्रकार मनीष को कैमूर व रोहतास जिले की जिम्मेदारी RPF का करेंगे सम्मान सहयोग

० निर्भया सेना के राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ का है पहले से दायित्व

काशी वाराणसी के BLW से PCSC श्री आर एस चौहान साहब को ” BEST PCSC BLW ” को सम्मानित करने के बाद 27 जुलाई 22 से 1 वर्ष तक निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD ने ” रेलवे सुरक्षा बल सम्मान वर्ष ” मनाने की घोषणा की है शुरुवात निर्भया सेना राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को देश के हर जिले का क्रमशः दायित्व देना सतीश मिश्र बाबा ने शुरू कर दिया है। इसके निमित्त सेना के राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ व दैनिक भास्कर के कैमूर के वरिष्ठ पत्रकार मनीष पाण्डेय को कैमूर जिले व रोहतास जिले की जिम्मेदारी दिया।
श्री पाण्डेय कैमूर व रोहतास जिले के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर हर संभव RPF के लोगों को मर्यादित सहयोग सम्मान और समर्थन करेंगे तथा उनसे भी उनका सहयोग प्राप्त करेंगे
श्री बाबा ने बताया कि श्री पाण्डेय निर्भया सेना के बड़े मर्यादित कट्टर व बेहद वफादार सिपाही है व कुशल तथा दक्ष पत्रकार है।
श्री बाबा द्वारा श्री पाण्डेय के दायित्व की सूचना पूर्व मध्य रेलवे के दीन दयाल मंडल के SR DSC आशीष मिश्रा साहब को दे दिया है। कहा कि ऐसा नहीं कि निर्भया सेना केवल 1 वर्ष तक ही “रेलवे सुरक्षा बल सम्मान वर्ष ” मनाने तक ही करेगी ।
RPF और निर्भया सेना का संबंध अब चोली दामन का बनता जा रहा है ।
बाबा ने श्री पाण्डेय को निर्देशित भी किया है आप निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व MEMBER ZRUCC NE RLY नसरीन फात्मा के निर्देशन व मार्गदर्शन में काम करेगें ।
प्रत्येक महीने SR DSC दीन दयाल उपाध्याय मंडल आशीष मिश्रा से विशेष समय प्राप्त कर उनके कार्यालय में वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के सेना के नामित प्रतिनिधियों की एक विशेष बैठक होगी , जिसमें उपलब्ध व सुलभ होने मैं स्वयं शामिल होउंगा।
बाबा ने कहा कि श्री चौहान ( PCSC / BLW ) के सम्मुख भी कहा कि बिना RPF के भारतीय रेल में रेल यात्रियों की रक्षा , सुरक्षा की कामना भी नहीं कि जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *