काम की बात

कौन बनेगा करोड़पति के नाम ठगी के नये जालसाजों से रहिए सावधान, नहीं तो हो जाएंगे शिकार

आनन्द कुमार…

कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा कौन बनेगा करोड़पति से फोन, रहिए सावधान नहीं तो हो जाएंगे परेशान, लोगों को फर्जी तरीके से ठगने के लिए और फ्राड करने के लिए ठगों के समूह ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें लोग कैसे कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर पूरा खेल खेलते हैं दिखाया गया है। ठगों का यह वीडियो केवल लोगों को विश्वास में लेकर अपना शिकार बनाना है। ठग किस प्रकार से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं देखिए उन्हीं के द्वारा भेजी जा रही वीडियो में, विस्तार से… देखें कैसे ठग कैसे वीडियो में बैंक का डिटेल बताते हुए फर्जी तरीके से पैसे भेजने की बात कर रहा है। उसके बाद किसी ऑफिस का कैसे वीडियो चुराकर कौन बनेगा करोड़पति के ऑफिस का वीडियो होना बता रहे हैं। जिसमें मुकेश अंबानी तक का नाम लेकर उन्हें आता दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा ठग लोगों को बोरे में पैसे भरते हुए एक फर्जी वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें वह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे पैसे बैंक में जाकर जमा हो रहा है। ताकि लोग इसके झांसे में आ सके। फ्राड यह बता रहे हैं कि कौन बनेगा करोड़पति की रकम विजेता को बाटी जा सके। इसके अलावा ठग इनकम टैक्स विभाग और कुछ पुलिसकर्मियों को यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें इनकम टैक्स वाले कौन बनेगा करोड़पति की जीती रकम में से आयकर का रकम अलग करके बाकी रकम विजेता के खातों में भेज रहे हैं। यह सारे वीडियो में बिल्कुल फर्जी और बेकार हैं तथा लोगों को ठगने का सिर्फ और सिर्फ नया तरीका है।

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों को ठगने का यह तरीका काफी गंभीर है पुलिस विभाग, साइबर क्राइम विभाग से लेकर तमाम संगठन इससे लोगों को जागरूक और आगाह करने की कोशिश कर रहे हैं फिर भी कहीं ना कहीं लोग इसे ठगी का शिकार हो जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पूरा वीडियो देख कर मामले को समझने की जरूरत है और इससे बचने की जरूरत है। क्योंकि कौन बनेगा करोड़पति कभी भी इस तरह का किसी को फोन नहीं करता है और ना ही वीडियो भेजता है। यह भी जानने और समझने की जरूरत है कि कौन बनेगा करोड़पति में जिस प्रकार से फर्जी फ्राड बोरी में रुपए भरते हुए और इनकम टैक्स चोर पुलिस के हाथों गिनते दिखाई दे रहे हैं यह बिल्कुल गलत है। कोई भी रकम इस तरह से ना बोरे में भरी जाती है और ना इनकम टैक्स को को बुलाकर इस तरह से दिखाई जाती है। बल्कि यह लेनदेन सिर्फ और सिर्फ खाते से खाते का होता है‌ इतना ही नहीं फ्रॉड कौन बनेगा करोड़पति का कार्यालय दिखाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मुकेश अंबानी तक को वीडियो में दिखा रहे हैं जो बिल्कुल ही गलत है और तरह तरह के वीडियो को इकट्ठा कर लोगों को भरमाने का नया तरीका अपना रहे हैं। सभी को इस से बचने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *