देश में अभी तक कोविड-19 के 59,662 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं; 17,847 लोग स्वस्थ हो गए और 1,981 लोगों की मृत्यु हो गई है।
• पिछले 24 घंटों में 3,320 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
• असम और त्रिपुरा को छोड़कर पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्य ग्रीन जोन में।
• देश में परीक्षण क्षमता बढ़कर 95,000 प्रतिदिन हुई, अभी तक 15.25 लाख से अधिक परीक्षण किए गए हैं।
• केन्द्रीय गृह मंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन के इस मुश्किल दौर में सीएपीएफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
• श्रम मंत्रालय ने कोविड-19 से जुड़े मामलों पर सामाजिक भागीदारों के साथ संवाद किया, साथ ही इसके कामगारों और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को न्यूनतम करने के लिए योजना बनाई जा रही है।
• केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में बराबर योगदान दे रहे हैं अल्पसंख्यक समुदाय।

