मऊ: कांग्रेस ने पूजा राय को प्रवक्ता और मनोज सिंह को बनाया मीडिया प्रभारी

कांग्रेस ने बनें “यूपी की आवाज’’ के तहत बनाया जिला प्रवक्ता और जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, जाने किस जनपद में किसे मिला किसे जिम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित करायी गयी ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ जिला प्रवक्ता और जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर चयन के अंतर्गत मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर एवं अयोध्या मंडल के परिणाम घोषित किये।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा जारी सूची में मऊ जनपद के मीडिया प्रभारी मनोज सिंह को मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता पूजा राय को प्रवक्ता तथा रमन पांडेय को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। वहीं आजमगढ़ जनपद में ओमकार पांडेय को जिला प्रवक्ता व जावेद अहमद खान को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा बलिया में संतोष चौबे को जिला प्रवक्ता व विवेक ओझा को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही अंबेडकर नगर में अवधेश मिश्रा को जिला प्रवक्ता व अमित कुमार यादव को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, सुल्तानपुर में अमोल बाजपेई को जिला प्रवक्ता व राजदेव शुक्ल को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, अमेठी में डॉ अरविंद कुमार चतुर्वेदी को जिला प्रवक्ता व अनिल कुमार सिंह को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया।
वहीं अयोध्या में सुनील कृष्ण गौतम जिला प्रवक्ता व अनूप मिश्रा को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया। बाराबंकी में सूरज शर्मा कै जिला प्रवक्ता, अरविंद सिंह जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, कानपुर में राजीव वर्मा व अमिताभ मिश्रा को जिला प्रवक्ता, विकास तिवारी को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, औरैया में इनामुल हक को जिला प्रवक्ता, शोभित त्रिपाठी को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, इटावा में वाचस्पति द्विवेदी व राकेश कुमार सिंह राठौर को जिला प्रवक्ता, सतीश नागर को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा कानपुर देहात में हरिशंकर चतुर्वेदी को जिला प्रवक्ता, बसंत लाल को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, फर्रुखाबाद में राजेंद्र नारायण मिश्रा को जिला प्रवक्ता, अम्बार रिजवी को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, कन्नौज में अरविंद दुबे को जिला प्रवक्ता, घनश्याम सिंह यादव को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया।

