अपना जिला

कांग्रेस की सदस्यता से आएगी बूथ स्तर पर मजबूती : अनिल कुमार राय

मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नेता प्रियंका गांधी के निर्देशन में वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान के तहत आज सदर विधानसभा के ग्राम सभा सरवां में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी मऊ अनिल कुमार राय और बबलू राय, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हंस नाथ तिवारी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग विनय कुमार गौतम, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी अनिल जायसवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र राजभर के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का कैंप लगाया गया। लगभग 100 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। अनिल कुमार राय और बबलू राय ने कहा कि प्रियंका गांधी की करिश्माई नेतृत्व उनके काम करने की क्षमता तथा अजय कुमार लल्लू व विश्व विजय सिंह के मेहनत व संघर्षों ने पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर एक नई आशा का संचार किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंस नाथ तिवारी ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके नेतृत्व में समाज का हर वर्ग सुरक्षित रहेगा और देश मजबूत है। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग विनय कुमार गौतम ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस पार्टी का 25 सदस्य बनाया जाएगा सदस्यता अभियान कैंप में प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर इसरार अहमद, श्रीमती कुरेशा, मोहम्मद शाहिद, हसनैन, सुरेश चंद्र वर्मा, डॉक्टर राम प्रताप यादव, अशोक यादव, एनल हक, धर्म शीला, सुशीला, गोविंद, दयाशंकर, ममता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *