दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली यूपी की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगी : प्रवीण यादव

मऊ। आम आदमी पार्टी की आगामी 2 जनवरी को लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने हेतु एक तैयारी बैठक ताजोपुर मोड़ के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत एवं संचालन जिला संगठन संयोजक एके सहाय ने किया। तैयारी बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा की यूपी की राजनीति में आम आदमी पार्टी की दिलचस्पी से विपक्षी घबड़ाए हुए हैं।
जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली यूपी की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगी। हमें रैली में इतनी भीड़ जुटानी है की अन्य दलों को आम आदमी पार्टी के ताकत का एहसास हो जाए। इस अवसर पर चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी सहित जिला, विधानसभा एवं ब्लाक के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
