CO व LIU इंस्पेक्टर को हबीबुल्लाह टांडवी ने सना अवार्ड से किया सम्मानित
मऊ । मदरसा बहरुल उलूम के उप प्रबंधक एवं मऊ रोटी बैंक के संरक्षक हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार व एलआईयू इंस्पेक्टर को सना अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ताने-बाने के मऊ नगर में कोरोना काल व त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार जी व एलआईयू इंस्पेक्टर का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसको देखते हुए ही उन्हें सना अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। मदरसा बहरुल उलूम के उप प्रबंधक एवं मऊ रोटी बैंक के संरक्षक हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने कहा कि उन्होंने अभी हाल में पूर्व जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी समेत घोसी के विधायक विजय राजभर को भी सराहनीय कार्य करने पर सना अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया है। हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने कहा कि सना अवार्ड प्रदान करने का लक्ष्य यह है कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकले, किसी कार्य से निकलते है तो मास्क जरूर लगाएं। साथ ही साथ दो गज दूरी का ध्यान दें, साफ सफाई का ख्याल रखें। इस अवसर पर मुख्य रुप से मऊ रोटी बैंक के ट्रस्टी अमर नाथ मद्धेशिया समेत मदरसे के अध्यापकगण उपस्थित रहे।


