स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी के माध्यम से टीवी से ग्रसित 6 बच्चों को लिया गया गोद
मऊ। जिला क्षय नियंत्रण केंद्र मऊ एवं समाजसेवी संस्था सीबीसीआई कार्ड के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं क्षय रोग पर संगोष्ठी का आयोजन जनपद के मुखिया डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग के लक्षण जैसे 2 सप्ताह से अधिक की खांसी आना, भूख कम लगना, वजन का घटना, बुखार का चढ़ना,जैसे लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें बलगम जांच हेतु प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान सर्दी खांसी जुकाम बुखार दर्द आदि सामान्य रोगों का उपचार कर निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम के प्रथम चरण में “टी.बी.जागरूकता अभियान” तथा संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ज़िलाधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,मुख्य अतिथि के रूप में मऊ नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी, डॉ सतीश चन्द्र सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी मऊ , डॉ एस.पी.अग्रवाल ज़िला क्षय रोग अधिकारी मऊ, पी पी एम जयदेश यादव, सीबीसीआइ कार्ड से जिला समन्वयक अनिल रैदास डॉ खान, क्षेत्र के सभी एसटीएस और एसटीएलएस वरिष्ठजनो से मौलाना मोहम्मद आज़म साहब नाज़िम मदरसा जामिया मिफ़्ताहुल उलूम मऊ,श्री अनवारुलहक नेशनल साहब, सभासद श्री अज़हर कमाल फ़ैज़ी साहब,सभासद जावेद अहमद साहब, सभासद मक़बूल अहमद,सभासद पति श्री सरवर ज़हीर ओसवाल साहब,मौलाना अब्दुल अलीम साहब,मौलाना इलियास साहब, असद नोमानी साहब,इसहाक खान साहब, अब्दुल अलीम सौदागर साहब,अफ़ज़ाल रँगी आदि के इलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश चन्द्र सिंह ने क्षय रोग के लक्षण, उपचार, सरकारी सहायता, आमजन की सहभागिता आदि पर गहन प्रकाश डाला।
खीरी बाग़ मदरसे ने छह टीवी से ग्रसित बच्चो को गोद लिया…
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के आवाहन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक की प्रेरणा से प्रेरित होकर खिरीबाग मदरसे ने क्षेत्र के 18 वर्ष से कम उम्र के क्षय रोग से ग्रसित 6 बच्चों को गोद लिया गया, जिसके तहत उन्हें तत्काल में राशन मुहैया किया गया।
डीएम ने मदरसे के इस कदम को सराहनीय बताते हुए,सभी लोगों से अपील की है 18 वर्ष से कम उम्र के टी.बी. से ग्रसित बच्चों को अवश्य रुप से गोद लिया जाए और उनकी उपचार के दौरान पूरी देखरेख भी की जावे इसके लिए सभी समाज सेवी संगठन एवं समाज के वरिष्ठ जन और सेवा भाव वाले व्यक्ति आगे आकर सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के अंत में मदरसे से अरशद नोमनी, जिला क्षय अधिकारी डॉ एस पी अग्रवाल एवं सीबीसीआई कार्ड से अनिल रैदास ने उपस्थित जनपद मऊ के डीएम साहब एवं सभी गणमान्य नागरिकों,मीडिया कर्मियों, स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

