अपना जिलाखास-मेहमान

सीएम योगी ने युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से मऊ के पवन कुमार दुबे को किया सम्मानित

मऊ के लाल का कमाल…

मऊ जनपद के काझा गांव के निवासी पवन कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय पद्माकर दुबे को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। पवन कुमार दुबे BHU में सेंटर फॉर जेनिटिक डिसऑर्डर विभाग में असिस्टेन्ट प्रोफेसर हैं, उनको ये सम्मान स्टेम सेल में एक महत्वपूर्ण खोज के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर को लखनऊ में दिया गया जिसमें पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपये की राशि भी दी गई।
पवन कुमार दुबे बेहद ही सामान्य पृष्टभूमि से हैं उनकी शुरुआती शिक्षा काझा के ही बालक बालिका इंटर कॉलेज से हुई, जनता इंटर कॉलेज रानीपुर से 12वीं पास करने के बाद यूपी कॉलेज वाराणसी से BSC किया, इसके बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी करने के बाद रुहेलखंड यूनिवरसिटी से PHD की इसी दौरान उनके कई शोधपत्र विश्व की कई प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिकाओं में छपे, इसके बाद उन्होंने अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि ली और देश वापस लौटकर BHU में अध्यापन करने लगे। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

“अपना मऊ” टीम की तरफ से मऊ के लाल पवन कुमार दुबे को हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *