आज मैं जो कुछ हूं सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार की बदौलत हूं : प्रवीण गुप्ता
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रवीण कुमार गुप्ता का फूल माला एवं तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष शमशुल हसन ने कहा कि आज हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि हमारे बीच का युवा अधिवक्ता आज भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनकर हम लोगों के बीच आया हुआ है।
उन्होंने कहा कि बार का अध्यक्ष होने के नाते मैं उनका स्वागत एवं अभिनंदन समस्त अधिवक्ताओं की ओर से करता हूं।
इस अवसर पर बार के महामंत्री दारोगा सिंह ने कहा की प्रवीण कुमार गुप्ता का स्वागत करके बार का एक एक अधिवक्ता अभिभूत है। वहीं अपने अभिनंदन समारोह में अधिवक्ता एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं इसी बार की बदौलत हूं। उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु डीजीसी फौजदारी राजेश सिंह राज का नाम दमदारी से लेते हुए कहा कि हमें इसी बार से इन्होंने राजनीति का ककहरा सिखाया था आज मैं जो कुछ भी हूं इस बार की बदौलत हूं। उन्होंने कहा कि मऊ के बार के लिए काफी कुछ करने के लिए मन में प्लान है जो वक्त और समय रहते करके दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है इसमें हमें आप सभी अधिवक्ताओं के सहयोग की जरूरत होगी।
इस अवसर पर बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित युवा अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसमें प्रमुख रुप से बार के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, प्रमोद कुमार साहनी, घनश्याम सिंह, ॠषिकेष सिंह, अनिल कुमार पांडेय, अश्वनी कुमार सिंह, सुधीर मल्ल, अनिल मौर्य, अजय कुमार सिंह, प्रभाकर राय, नरेन्द्र राय, अखंड प्रकाश पांडेय, दिनेश सिंह, प्रबोध सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप सिंह,मनीष सिंह, संजय कुमार, आदर्श अग्रवाल, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, रामप्रवेश राजभर आदि मौजूद रहे।

