मुख्यमंत्री योगी SGPGI पंहुचे, पूछा कल्याण सिंह से कुशल क्षेम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को SGPGI, लखनऊ गये और वहां भर्ती राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिल कर उनका कुशल क्षेम पूछा व उनके स्वास्थ्य में आ रहे सुधार के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री योगी के अभिवादन पर भाजपा के शिरोमणि कल्याण सिंह ने हाथ जोड़ अभिवादन का जवाब दिया और अपना स्वास्थय बताया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वस्थ करें।