केक काटकर तालियों की गूंज के बीच सेराजेम ने मनाया 07 वां स्थापना दिवस
मऊ। सेराजेम सेंटर के 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को सहादतपुरा स्थित सेंटर पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद की प्रादेशिक सदस्य, भाजपा नेत्री वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अलका राय रही। डा. राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मनुष्य को अपने सेहत का निरन्तर ध्यान देना चाहिए। कहा कि महिलाएं खासकर अपने खान पान पर ध्यान दें और घरों की सीढियों का प्रयोग अपने सेहत के बार-बार जरूर करें। मोटापा को महिला की सेहत का दुश्मन बताया तथा कहा कि इससे जरूर बचें।
विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश पाण्डेय ने कहा की सेराजेम वास्तव में आज हर व्यक्ति व घर की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह ने कहा कि यह बड़ी बात है कि कोई संस्था आपको स्वस्थ रखने के लिए निरन्तर सात वर्षों से सेंटर संचालित कर लोगों के सेहत के प्रति फिक्रमंद है।
सेराजेम सेंटर के लाभ एवं थर्मल मसाज थेरेपी के बारे में जानकारी देते हुए डा. विनोद तिवारी ने बताया कि इस थेरेपी को नियमित रूप से लेने से हम अनेकों गंभीर बीमारी से दूर रह सकते हैं। डा. तिवारी सेराजेम कि स्पाइन मसाज से होने वाले लाभ को भी बताया। डॉ विनोद तिवारी द्वारा उपस्थित लोगो में विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों को जानकारी देकर दूर किया। एमडी सर ने सेराजेम सेंटर में आगंतुकों के साथ मेलजोल करके समारोह को उत्सव के रूप में मनाते हुए सेंटर के संचालक श्रीमती सुनीता पांडेय एवं सह संचालक रंजीत पांडेय को हार्दिक बधाई दी साथ ही सेंटर की संचालन व्यवस्था को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर की सेंटर के एरिया मैनेजर सुनील कुमार सिंह द्वारा सेराजेम सेंटर में उपस्थित लोगों को नियमित आने की सलाह दी गयी एवं बताया कि किस प्रकार यह थेरेपी हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर है।
इस समारोह के सहसंचालक रंजीत पांडेय ने सेंटर में उपस्थित लोगों से कहा वह नियमित आएं एवं इस निशुल्कः मसाज थेरेपी का उपयोग करके स्वास्थ लाभ पायें एवं अन्य लोगों को भी सेराजेम सेंटर के बारे में अवगत कराएं। इसके पूर्व अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलित कर व केक काटते ही मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज के साथ सेराजेम का स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर एरिया मैनेजर श्री सिंह ने सेंटर में कार्यरत ममता, मनीष, सुजीत एवं राहुल की कर्तव्य परायणता एवं लोगों को जन जागरूक करने के प्रयासों की तहे दिल से सराहना की। तथा सेराजेम के उत्कृष्ट सहयोगी के रूप में आधा दर्जन लोगों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
सेराजेम सेंटर के यूपी के प्रभारी ली होम बूम भी सेराजेम सेंटर मऊ पर आए तथा लोगों को सेराजेम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मनुष्य अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। उन्होंने स्थानीय सेराजेम के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके मेहनत और लगन से मऊ का सेंटर नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

