खेल-खिलाड़ी

खेल गाँव इलाहाबाद ने सनबीम स्कूल बलिया को 7-0 से हराया

मऊ। डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम मऊ मे सी0 बी0 एस0 ई0 ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का तीसरे दिन का मैच शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से शुरू हुआ। क्रीड़ाअधिकारी मुकेश सबरवाल एवं सी0 बी0 एस0 ई0 आवजरवर डाॅ0 विनीत त्यागी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए खेल को प्रारम्भ किये। पहला मैच खेल गाँव इलाहाबाद v/s  सनबीम स्कूल बलिया के मध्य खेला गया। जिसमें खेल गाँव इलाहाबाद की टीम ने 7-0 से विजय प्राप्त की इलाहाबाद के स्वपनील एवं आयुष्मान ने 3’3 गोल मारकर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मैच डी0 पी0 एस0 बरेली  v/s  लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ के मध्य खेला गया जिसमें इंटरनेशनल स्कूल मऊ की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त की। बादल ने 2 गोल मार कर टीम को विजय दिलायीl तीसरा मैच लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटीया मऊ v/s ज्ञान कुंज अकैडमी बलिया के मध्य खेला गया। जिसमें लिटिल फ्लावर मऊ की टीम 5-0 से विजय रही। जिसमें वीरू ने 2 गोल माराl चौथा मैच बालिका वर्ग के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटीया मऊ v/s ज्ञान कुंज एकेडमी बलिया के मध्य हुआl जिसमें लिटिल फ्लावर मऊ की टीम ने 9-0 से विजय प्राप्त की रचिता ने 4 गोल मार कर अच्छा प्रदर्शन कियाl पाँचवाँ मैच सैनिक स्कूल नालंदा v/s डी0 पी0 एस0 पटना के मध्य खेला गया जिसमें नालंदा की टीम ने 5-0 से विजय प्राप्त कीl जिसमें अमन कुमार ने 4 गोल माराl छटवां मैच बालिका वर्ग मे चिल्ड्रेन स्कूल आजमगढ़v/s आर0 के0 मिशन बलिया के बीच खेला गया जो बहुत ही रोचक रहा जिसमें पेनाल्टी स्ट्रोक के द्वारा आजमगढ़ की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त की। सातवाँ मैच डी0 पी0 एस0 बरेली  v/s सनबीम स्कूल बलिया के मध्य हुआ। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद 1-1 से बराबरी पर रहेl आठवाँ मैच लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ v/s खेल गाँव इलाहाबाद के मध्य हुआ। जिसमें इलाहाबाद ने 3-1 से विजय प्राप्त की जिसमें स्वपनील ने 2 गोल माराl नौवां मैच डी0 ए0 वी0 पटना v/s ज्ञान कुंज अकैडमी बलिया के मध्य खेला गयाl जिसमे 0-0 पे दोनों टीम बराबरी पर रही।

दर्शक खेल का आनन्द लेते हुए बीच बीच मे खिलाडियों का उत्साह बढ़ाते रहे। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ के डायरेक्टर श्री मुरलीधर यादव, ओमेन्द्र सिंह, संजय सिंह आदि लोग पूरे दिन खेल का आनन्द लेते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किए। पूरे दिन का मैच डाॅ0 विनीत त्यागी आवजरवर सी0 बी0 एस0 ई0 एवं गोविंद झा टेक्निकल डेलीगेट के देख रेख मे खेला गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *