सावधान! मऊ में व्हाइट फंगस का मामला आया सामनेे
अपना मऊ न्यूज की टीम आप लोगों को सावधान करना चाहती है क्योंकि जिले में व्हाइट फंगस का मामला सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभााग के साथ खुुफिया एजेंसिया अलर्ट हो गई हैंं कोरोना से उबरे बुजुर्ग के अंदर फंगस का ये मामला सामने आया हैै. जिसका वारणसी जिले के एक अस्पताल में डॉक्टरों की देेख रेख में इलाज चल रहा हैै
हालांकि इस बारे में जब अपना मऊ की ने जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि मीडिया से ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली हैै, फिलहाल वो इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं.
खबर है कि व्हाइट फंगस का पहला मामला सामने आने के बाद जिले को सुुरक्षित रखने की कवायद शुरू हो गई हैै. वहीं मरीज के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही हैै.
उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों की तरह मऊ में कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी आई है लेकिन जिस तरह से जिले में व्हाइट फंगस का मामला सामने आया है ये प्रशासन के साथ यहां के लोगों के लिए भी चिंता की बात है
जिला प्रशासन को इस बीमारी को लेकर अलर्ट रहना होगा और संक्रमण का विस्तार हो इससे पहले ही व्हाइट फंगस से बचने की तमाम तैयारियों को पूरी करनी होगी.

