अंकित गुप्ता एसोसिएट कार्यालय का शुभारंभ
मऊ। जी एस टी के लागू होने के बाद देश में चार्टड अकाउंटेंट की आवश्यकता बढ़ गई। व्यापारियों की भाषा व्यापारी समाज का सी ए समझे इसी क्रम में आज अंकित गुप्ता एसोसिएट कार्यालय का शुभारंभ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारियों द्वारा नगर के ब्रम्हस्थान सहादतपुरा में किया गया। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल ने कहा कि मंडल के नगर मंत्री हरिशंकर गुप्त के सुपुत्र अंकित गुप्ता ने व्यापारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अंकित गुप्ता एसोसिएट का कार्यालय प्रारंभ किया जो बड़े ही प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि आशा है कि अंकित गुप्ता अपने कार्य से व्यापारियों के लिए खरे उतरेंगे और उनके समस्याओं का समाधान करेंगे ।
इस अवसर पर जिलामहामंत्री कन्हैया जायसवाल ने अंकित को ढेर सारी बधाई और शुभकामना तथा आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने परिवार के सदस्य का सीए मिलने पर बहुत ही खुशी मिलती है। इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता आदि ने अंकित को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।
अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चार्टड अकाउंटेंट अंकित गुप्ता ने कहा कि सीए की देखरेख में व्यापार की गतिविधियों को रखना चाहिए। कहा की एक कुशल सीए ही व्यापार के लेखा जोखा में आने वाले समस्याओं का बेहतर प्रबंधन का तरीक़ा बता सकता है। उन्होंने कहा व्यापारियों को अपने लेखा जोखा के लिए सीए अवश्य रखना चाहिए चाहे जिसे भी रखे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश होटल, जयप्रकाश मद्धेशिया, मुहम्मद अजमल जलपरी, टुनटुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

