अपना जिलाखास-मेहमान

BTC 2004 बैच के प्राथमिक अध्यापको ने धूम धाम से नौकरी की सालगिरह मनायी 

मऊ। इस व्यस्ततम जीवन में कुछ वक्त निकाल, अपने दूसरे सहयोगियों से कैसे सम्पर्क बनाये रखा जाए, यह कोई अध्यापकों से सीखे। BTC 2004 बैच के अध्यापको ने एक दूसरे से लगाव व सम्पर्क बनाये रखने के लिए 18 जुलाई 2019 को नगर के गृहस्त प्लाजा में अपनी नौकरी का सालगिरह पार्टी मनाया।

मऊ जनपद के कोने कोने से आकर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापको ने  केक काटकर एवं मिठाई खाकर हर साल की तरह इस साल भी अपने नौकरी का सालगिरह मनाया।
सभी लोगो ने प्राथमिक शिक्षा पर विमर्श कर अपने अपने अनुभवों के साथ विचार विनिमय किया। तमाम तरह के अपने अपने विद्यालय मे प्रयुक्त नवाचारों के बारे में विस्तृत चर्चा की। अपने पुराने दिनो के यादो को ताजा करते हुए, भविष्य मे मिलते रह कर प्रत्येक विद्यालयीय समस्याओ का मिलकर समाधान करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में हेमराज मध्देशिया, प्रमोद चौहान, अभिमन्यु सिह, प्रदीप राय, यतिन्द्र राय, विनोद यादव, ओमनारायण सिह, अखिलेश गुप्ता, रामकमल यादव, शैलेन्द्र पांडेय, अमर सिंह, रामप्रवेश, आदित्य यादव, मन्जु  किरन, विना सिह, अमिता सौरभ, कंचन तिवारी, दिपमाला, बबिता गुप्ता, अनुपम वर्मा, कविता गुप्ता, आभा गुप्ता, कन्चन साहनी अन्य दर्जनो अध्यापक भाई बन्धु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *