अपना जिला

BSS महाविद्यालय में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन का कार्यक्रम सम्पन्न

कोपागंज/मऊ। बीएसएस महाविद्यालय में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन का कार्यक्रम सलमान घोसवी के संचालन में प्रारम्भ हुआ। शायर ने अपनी शायरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया । जिसमें महिला कांस्टेबल सरोज यादव ने भी अपने हुनर के माध्यम से सेल्फ डिपेंड की टिप्स बता कर लोगों को जागरूक किया। महिला दरोगा विंध्यवासिनी पाण्डेय ने कहा कि वोमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 , पुलिस आपातकालीन 112 आदि तमाम नम्बर है जिसकी आप सहायता लेकर खुद को बचा सकते हैं । तो वही महिला सह- परिवेक्षा अधिकारी रेनू पाण्डेय ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ घरेलू हिंसा , एसिड अटैक दहेज उत्पीड़न, जैसे तमाम बातें बताईं । आंगनवाड़ी कार्यकर्ती व समाजसेविका गीता पाण्डेय ने कहा की समाज मे रहना है तो बोलना सीखो बच्चियों बेटो से तुम बिल्कुल कम नही दुश्मनों से डटकर सामना करो। भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बिंदु सिंह ने भी नारी शक्ति पर व सरकार की बहोत सी बातें बताईं ।तो वहीं नीलिमा शर्मा ने हम बहनों को मुश्किलो से डटकर सामना करना चाहिए इस अवसर पर सतीश राय गिरजा शंकर राय माहताब सर् अनिल सर सुरेंदर सर् पंकज सर इकबाल सर , संगीत राय, कंचन लाता, संध्या यादव, सोनी , सोनम, प्रिय, राधिका, रंजना आदि लोग मौजूद रहे । अंत मे कालेज की प्राचार्या लोगो के बीच आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *