घोसी सांसद अतुल राय ने मऊ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ाने की उठाई मांग
मऊ । घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय ने बीते 26 फरवरी 2020 को जनपद के रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक केन्द्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक को पत्र भेजा है। सांसद ने मऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों में विभिन्न यात्री सुविधा को उपलब्ध कराने की मांग किया है। बीते दिनों लिखे अपने पत्र में सांसद ने आठ विन्दुओं को उल्लिखित करते हुये यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है।
सांसद ने लिखा है ट्रेन संख्या- 15025-26 आनन्द बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाया जाय। ट्रेन संख्या- 15017-18 दादर एक्सप्रेस में ए.सी.बोगी बढ़ाया जाय। ट्रेन संख्या- 15103-04 गोरखपुर इण्टरसिटी का सारनाथ में ठहराव किया जाय। ट्रेन संख्या- 12237-38 बेगमपुरा एक्सपे्रस वाराणसी से जम्मू को मऊ जंक्शन से चलाया जाय। गोरखपुर यशवन्त एक्सपे्रस ट्रेन का संचालन मऊ जंक्शन से कराया जाय। ट्रेन संख्या 11071-72 कामायनी वाराणसी से मुंबई का संचालन मऊ जंक्शन से कराया जाय। सांसद ने लिखा है कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन पूर्वी छोर पर मानव रहित फाटक को बन्द कर दिया गया है जिससे लभग 20 से 25 गांव जिसकी आबादी लगभग 50 हजार है वे सभी प्रभावित हैं, जनहित के लिये अण्डरपास की व्यवस्था की जाय। श्री राय ने लिखा है कि पता चला है कि मऊ जंक्शन से चलकर आनन्द बिहार टर्मिनल को जाने वाली द्विसाप्ताहिक ट्रेन संख्या- 16025-26 रविवार/मंगलवार का प्रस्थान स्टेशन मऊ जंक्शन के स्थान परिवर्तन किया जा रहा है। पूर्वांचल के किसी सांसद/ जनप्रतिनिधि के पहल पर इस ट्रेन को भटनी जंक्शन इत्यादि से संचालित करने का विचार किया जा रहा है। ऐसा कोई भी कार्य मऊ जंक्शन के साथ ही आसपास के रेलयात्रियों के लिये तकलीफ देय होगा। इस दशा में आनन्द बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस के प्रस्थान स्टेशन मऊ जंक्शन में कोई परिवर्तन न करते हुये उसे प्रतिदिन चलाया जाय। सांसद अतुल राय ने रेलवे क्रासिंग मऊ-शाहगंज रूट 15सी के संबंध में पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग किया है कि मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बनियापार और हाफिजपुर के बीच रेलवे क्रासिंग 15सी ब्रिटिश काल से है जिसका उपयोग आसपास के गांवों के लोग करते रहे हैं। इसलिए यहां रेलवे क्रासिंग पर अण्डरपास बनाया जाना जरूरी है।

