मऊ। बसपा सांसद अतुल राय ने अपने प्रतिनिधि गोपाल राय के माध्यम से सी॰एम॰एस॰ मऊ को अवगत कराया है की समाचार पत्रों और ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिद्वार राय के पत्र से यह जानकारी प्राप्त हुई की सदर अस्पताल मऊ में स्ट्रेचर, व्हील चेअर, पल्स आक्सीमीटर, इंफ़्रारेड थर्मामीटर और सेनेटाईज़र स्टैंड की कमी के वजह से भारी तादाद में रोज़ आ रहे तिमारदारों को तकलीफ़ों का सामना करना पड़ रहा है। जैसा कि विशेषज्ञों का यह कहना है की कोरोना पीड़ित मरीज़ों में ऑक्सिजन लेवल की कमी पायी जा रही है। उस अवस्था में मरीज़ों का बिना स्ट्रेचर और बिना व्हील चेअर के पैदल चल के जाना उनके स्वास्थ्य के लिए हित कर नहीं है। अतः अपने प्रतिनिधि के माध्यम से आपको ५- स्ट्रेचर, ५ व्हील चेअर, सेनेटाईज़र स्टैंड के साथ साथ पल्स आक्सीमीटर और इंफ़्रारेड थर्मामीटर अपने व्यक्तिगत खर्च से भेज रहा हूँ, साथ ही आपको यह कहना चाहूँगा की कोई भी चिकित्सीय उपकरण की कमी के कारण घोसी लोकसभा में किसी भी मरीज़ की प्राण पर नहीं बन आये इसकी निस्चितता सुनिस्चित करिए और पत्र के माध्यम से मुझे भी अवगत कराइये, मै अविलम्ब आपको सारी व्यवस्था कराऊँगा।