BJP के विभिन्न मंडलों द्वारा 02 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मऊ । भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ के विभिन्न मंडलों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मऊ नगर पूर्वी के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि भारत माता के उत्थान के लिए किया गया। यह पूर्ण रूप से राष्ट्रवादी पार्टी है,जिसका एक मात्र ध्येय राष्ट्र का संपूर्ण उत्थान करना है,मुन्ना दुबे ने जनसंघ के गठन और कार्यकाल से लेकर अब तक के राजनैतिक सफर पर वृहद प्रकाश डाला। योगेन्द्र राय ने भारत की वैचारिक मुख्य धारा पर पर प्रकाश डालते हुए पूर्व से लेकर वर्तमान तक के विषय पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह ने 2014 के बाद भारत की राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की, अरिजीत सिंह ने कहा कि इस देश की राजनीति में विपक्ष ने अनवरत तुष्टिकरण की राजनीति की सारी सीमाएं पार कर दी, इस देश में कई राजनैतिक परिवर्तन देखने को मिला, चाहे वह कांग्रेस की हो या गैर कांग्रेसी, हमारी विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रेरित रही है। कांग्रेस के अवसरवादी और ओछी राजनीति का परिणाम उसे भुगतना पड़ा, 2014 के चुनाव में उसे इतनी बुरी हार मिली की कांग्रेस को विपक्ष के नेता का दर्जा पाने तक की संख्या पूर्ण नहीं हो पाई,भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के नागरिकों का विश्वास जीतते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया। 2014 के बाद भारत महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है,विश्व के सभी ताकतवर देश भारत की प्रतिष्ठा से प्रभावित है यह हमारी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ही असर है। भाजपा ने वोट की राजनीति करने वाली पार्टियों को गलत साबित करते हुए राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलते हुए न सिर्फ देशवासियों का विश्वास हासिल करते हुए सत्ता प्राप्त करने के साथ ही राष्ट्रवाद को स्थापित कर दिया। तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे इस विचार धारा को स्थापित किया जा चुका है।अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की ग्राहता बढ़ी है। आने वाले समय में जिसको भी सरकार बनानी होगी उसको राष्ट्रवादी विचारधारा को अपनाना ही होगा। अखिलेश तिवारी ने प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,हम एक विशेष विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा के कार्यकर्ता बने है, अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता राजनीति के मकसद से पार्टियों के सदस्य बनते है लेकिन हम राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर पार्टी ज्वाइन करते है। जहा हमारी विचारधारा स्वदेशी है वहीं अन्य पार्टियों की विचारधारा आयातित या स्वार्थ से पूर्णतया प्रभावित है। हमारी विचारधारा हमारे भावनाओ से जुड़ी है इसलिए पार्टी के स्थापना के बाद कितना भी संघर्ष आया हम अपनी विचारधारा पर डटे रहे। दीनदयाल जी के अंत्योदय के उत्थान की विचारधारा को हम सब ने आत्मसात किया और उसे जन जन तक पहुंचाया।
डॉ. एचएन सिंह ने व्यक्ति के सर्वागिण विकास और नेतृत्व के विकास को कैसे आगे बढ़ाया जाए इसके बारे में गहनता से अपना विचार रखा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया ने तथा संचालन मंडल महामंत्री पंकज राजभर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से विधायक विजय राजभर, संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, रमेश राय, संगीता द्विवेदी, अल्का राय, मीना अग्रवाल, राकेश तिवारी, कृष्ण कान्त राय, सुनील यादव, इंद्रदेव, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

