मऊ से सचिन्द्र, बलिया से सन्तोष, देवरिया से पवन बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गोरखपुर क्षेत्र के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मऊ जनपद का जिलाध्यक्ष सचीन्द्र सिंह को बनाया गया है। इसके साथ ही बलिया जनपद से संतोष पाण्डेय, गोरखपुर महानगर से सुरेंद्र चौबै, गोरखपुर जिला से विनय कुमार सिंह, महारजगंज से विरेन्द्र चौहान, कुशीनगर से अजय राय, सिद्धार्थनगर से अजय शर्मा, संतकबीरनगर से विजय बहादुर सिंह सैंथवार व देवरिया से पवन मिश्रा को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। मऊ के मनोनीत किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह की खबर जैसे ही उनके शुभचिंतकों को मिली, उन्होंने आनन-फानन में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का एक स्वागत समारोह का आयोजन कर उन्हें फूल माला पहनाया और उनको मिष्ठान कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह, एडीजीसी अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, श्री राम जायसवाल, हरिओम राय, तेज बहादुर तेजू, अप्पू सिंह आदि शामिल रहे।










