अजीत सिंह भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए गये

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने जनपद के रामअवध सिंह महाविद्यालय, पिपरीडीह, मऊ, रामअवध सिंह शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, भार,
पिपरीडीह, मऊ एवं रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज, चिरैयाकोट, मऊ के प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह को मऊ जनपद का शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। उनको इस जिम्मेदारी दिये जाने पर लोगों ने उन्हें फोन करके और मिलकर बधाई दी। बधाई देने वालो में प्रमुख रुप से मण्डल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, मण्डल महामंत्री नीरज सिंह, सेक्टर अध्यक्ष धनन्जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनन्द सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा आनन्द सिंह शामिल रहे।

