भाजपा महिला मोर्चा का मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ पौधरोपण
■ सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रांगण में लगाए गए पौधे

चकिया / चंदौली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पर्यावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल की अगुवाई में पौधे लगाए गये।
सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रांगण में पौध रोपण के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने कहा कि पौधरोपण से जहां पर्यावरण प्रदूषण से जहां मुक्ति मिलती है वहीं हमें फल, फूल, अनाज व औषधि आदि भी प्राप्त होती है। कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। अतः हमें अपने आने वाली पीढ़ियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आगाह किया। वृक्षारोपण व जागरूकता अभियान के अवसर पर उनके अलावा जिला उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल, जिला मंत्री व सभासद चंदा जायसवाल मंडल अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला, पुष्पा भगत, ज्योति गुप्ता, आरती जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रमेश भगत व विद्यालय के डाइरेक्टर प्रभात जायसवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के पुजारी राजाराम सिंह ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से वृक्षारोपण कराया।

