अपना जिला

भाजपा अलग-अलग टोली बनाकर क्षेत्रों में कर रही पदयात्रा, घर-घर जाकर जन संपर्क

मऊ। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अब चुनावी मूड में आ चुकी है । पार्टी द्वारा सुनिश्चित पद यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जो कि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पूरे लोकसभा क्षेत्र में चलेगा उसी क्रम में सुबह सुबह भारतीय जनता पार्टी की टोलियां अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा करने निकली तथा घर घर जाकर संपर्क किया गया । भारतीय जनता पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता ढोल ताशा के साथ बड़े-बड़े झण्डे व प्रतीक चिन्हों के साथ सैकड़ों की संख्या में समूह बनाकर चल रहे थे तथा साथ ही में भारत माता की जय ,जीतेगी भाजपा जीतेगा भारत, एक कदम विकास की ओर,हर हर मोदी घर घर मोदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रातः 8:00 बजे भीटी चौक अंबेडकर मोड़ से प्रदेश मंत्री तथा जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शुभारंभ किया जो की भीटी से होते हुए गलियों में गुजरकर निजामुद्दीन पूरा होकर निकली।
भाजपा कार्यकर्ता रास्ते में पड़ने वाले हर घर में संपर्क करते सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए आगे बढ़ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की गतिविधियों में स्थानीय निवासियों ने भरपूर सहयोग किया ।

इस अवसर पर सीता राय, रमेश राय, गनेश सिंह, संगीता द्विवेदी, आनंद प्रताप सिंह, विजय राजभर, कृष्ण कान्त राय, मृत्युंजय द्विवेदी, इंद्रदेव प्रसाद, महेंद्र मद्धेशिया, राजू सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *