BJP की भगवा टोपी का नया लुक आया सामने, PM मोदी के गुजरात दौरे के दौरान हुई थी लॉन्च

(विजय कुमार गुप्ता)
लखनऊ।भाजपा ने अपने भगवा टोपी को नए डिज़ाइन के साथ जारी किया है। इस टोपी को पहाड़ी टोपी से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। पीएम मोदी अक्सर उत्तराखंड के दौरे के दौरान पहाड़ी टोपी पहनते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पहाड़ी टोपी गणतंत्र दिवस के दिन भी पहनी थी तब ये पहाड़ी टोपी काफ़ी सुर्ख़ियों में आ गई।
भगवा रंग के टोपी पर BJP लिखा हुआ है। साथ ही चुनाव चिन्ह कमल का फूल भी बना हुआ है।
गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इस टोपी को 11 मार्च को लॉन्च किया था। 11 मार्च को प्रधानमंत्री गुजरात दौरे पर गए थे। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने के बाद भाजपा ने यूपी सहित चार राज्यों में जीत का जश्न में मौके लर अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया था। इस रोड शो के दौरान गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पीएम मोदी को टोपी पहना कर लॉन्च करवाया था। इसके बाद टोपी के इस डिज़ाइन को सभी नेताओं ने बेहद पसंद किया। अब बीजेपी की आधिकारिक टोपी यही होगी और जहां इसकी ज़रूरत महसूस हो नेता पहन सकेंगे।



