अपना जिला

BJP की वर्चुवल सभा संपन्न, 160 लोग सम्मिलित हुए।

      भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुद्धिजीवी वर्ग एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कि वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा वर्चुवल सभा संपन्न हुई इस सभा में एक सौ एकसठ लोग सम्मिलित हुए।
         वर्चुवल सभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र सिंह ने संबोधित किया, सभा में जनपद के डाक्टर,अधिवक्ता,शिक्षक,सहित तमाम बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सीधे जुड़े तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र सिंह के विचारों को सुना।
         क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि, वर्तमान विषम परिस्थिति में हम सब को अनुशासित ढंग से भारत के उत्थान के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करना है। भारत की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए यहां की मेडिकल व्यवस्था पर सबको संसय था लेकिन सरकार के ठोस और उचित निर्णयों के चलते कोराेना से होने वाली हानि को नियंत्रित कर लिया गया है। आगे भी हमें लोगो को जागरूक करते रहना है। कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेशान है हमें मोदी जी के बताए हुए रास्तों पर चलते हुए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। भाजपा के कार्यकर्ता आम जनमानस के बीच जाकर पूरी ताकत से उनकी सहायता करे,जनता के बीच जागरूकता का प्रसार करे, लोगो को सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी सहायता का अधिक से अधिक लाभ दिलवावे तथा स्वावलंबन के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट करे। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है।
         मोदी  के नेतृत्व में भारत कि छवि अंतरराष्ट्रीय जगत में मजबूती से स्थापित हुई है, भारत को अब पूरी दुनिया उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा।
         भारत को और  अधिक मजबूत करने के लिए हम सब को स्वदेशी स्वावलंबन की जरूरत है, लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे तेजी से भारतीय अर्थव्यवस्थाओं मजबूत किया जाएगा, अधिक से अधिक स्थानीय लोगो को रोजगार की व्यवस्था होगी।
         उत्तर प्रदेश पूरे देश में आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है उसके बावजूद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को कोराना महामारी से काफी हद तक बचा लिया गया।
         पार्टी के कार्यकर्ता सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी की नीतियों से जन जन को अवगत करवाएं।
         वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा वर्चुवल सभा आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।
      वर्चुवल सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री राधेश्याम सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *