उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों के ‘दुष्प्रचार तंत्र’ को तोड़ेंगे भाजपा के साइबर योद्धा

■ लखनऊ में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला

■ सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय होंगे शामिल

(विजय कुमार गुप्ता)

लखनऊ। 6 अगस्त को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में मऊ के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। इस बाबत सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अंकित चंदेल ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय भी शामिल होंगे।

अमित मालवीय
राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख

कार्यशाला की शुरुआत में प्रथम सत्र में आईटी विभाग की कार्यपद्धाति को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल का संबोधन होगा। जिसके बाद प्रजेंटेशन के माध्यम से आईटी सेल के काम और
आगामी योजनाओं की भी चर्चा होगी। वहीं, प्रथम सत्र का समापन भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय के उद्बोधन के साथ होगा। जिसमें वो आईटी सेल के काम, कार्यशैली और आगामी चुनावों की तैयारी पर चर्चा करेंगे।

अंकिल चंदेल
प्रदेश संयोजक,सोशल मीडिया

अंकिल चंदेल ने कहा कि कार्यशाला में दूसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आगामी चुनाव और पार्टी की तैयारियों के साथ अपने उद्धबोधन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ होगा। इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश से 500 से अधिक आईटी एवं सोशल मीडिया विभागके पदाधिकारी शामिल होंगे। जिनको योगी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रचार प्रसार को घर घर पहुंचाने के लिए मंत्र दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *