भाजपा को मजबूती प्रदान करने के साथ ही कायकर्ताओं के सम्मान पर आंच नही आने दूंगा : चिंरंजीवी
बिल्थरारोड/बलिया। भाजपा संगठन के जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार कृषक एक्सप्रेस से बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुचे पूर्व डिप्टी मेयर गोरखपुर चिंरंजीवी चौरसिया का भाजपाईयों ने नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री चौरसिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान व संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
भाजपा संगठन के जिला प्रभारी चिरंजीवी चौरसिया के कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ से चलकर रविवार को बिल्थरारोड पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर अपने स्वागत से अभिभूत श्री चौरसिया ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही कायकर्ताओं के सम्मान पर आंच नही आने देने की बात कही। उन्होने हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता मुरलीधर वर्मा व उनकी पत्नी समेत तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले की बावत उनके परिजनो से मिले तथा आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले दोषियों पर कड़ी कार्यकाही कराने की मांग करेंगे। इस दौरान उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उनके साथ पौध रोपण भी किया गया। उनका स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, नपं अध्यक्ष मनियर भीम प्रसाद, पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त, सखीचंद राजभर, रणजीत कुशवाहा, दयानंद वर्मा, मिथिलेश पटेल, सभासद चंद्रभूषण उर्फ पिक्की वर्मा, अमित जायसवाल, सतीश कुमार गुप्त प्रधान, अमीरचंद गुप्ता, धन्नू सोनी, पंकज मोदी, रामस्वरूप राजभर, विनोद शर्मा, उपेन्द्र गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

