कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों को BJP नेताओं ने किया सम्मानित
मऊ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपाजनों ने भुजौटी स्थित वीरगति को प्राप्त बलिदानी सुदामा राजभर की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करने के साथ ही स्थानीय विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया।
वीर बलिदानियों के परिजनों में भाजपा द्वारा सम्मानित होने वालो में राहुल राजभर सुग्गी देवी प्रेमशिला देवी सुधाकर शर्मा दमयंती देवी सचिंद्र सिंह ध्रुव शाही सहित पूर्व सैनिक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव रहे।
विजय दिवस पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने साईं कालेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कारगिल युद्ध के वीरों के माता-पिता, वीर नारियों और सभी परिवारजनों का दिल से आभार जताया। यही नहीं उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने शांति को अवसर दिया, उनकी कायरता का उत्तर हमारी सेना ने अपने पराक्रम से दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने अमर बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय में शानदार जीत हासिल की। उस समय घुसपैठियों को वापस खदेड़ा था। भारत ने साफ कर दिया था कि दुश्मन के नापाक इरादे को सफलता नहीं मिलेगी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसी तरह आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया तथा निर्णायक जीत हासिल की। आज हम तोलोलिंग, टाइगर हिल और प्वाइंट 4875 की ऊंचाइयों के नीचे खड़े हैं, और हम केवल उस युद्ध को नहीं याद कर रहे। हम उस भावना को स्मरण कर रहे हैं जो उन रणबांकुरों ने दिखायी थी। इस मौके पर सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि आतंकवाद को सहारा देने वाले अब नहीं बचेंगे।
इस अवसर पर मुन्ना दुबे अशोक सिंह अखिलेश तिवारी बजरंगी सिंह बज्जू संतोष सिंह संगीता द्विवेदी कृष्णकांत राय राघवेंद्र शर्मा रमेश राय ज्योतिसिंह पूजा राय धर्मेंद्र राय दिबाकर मिश्रा रविन्द्र उपाध्याय कृष्णा खंडेलवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






