चर्चा में

BJP महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में PM मोदी के जन्मदिन पर वंचितों में फलों का वितरण

चकिया / चंदौली। प्रधानमंत्री व वाराणसी लोकसभा के सांसद नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पार्टी की महिला मोर्चा, चंदौली की जिला उपाध्यक्ष व चकिया प्रभारी सुषमा जायसवाल की अगुवाई में चकिया क्षेत्र के आधा दर्जन इलाकों मे फल व बिस्कुट का वितरण किया गया तथा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग गुरुवार को बियासण, अम्बर, इसहुल, चुपेपुर गांव में वंचितों के बीच फलों व बिस्कुट का वितरण किया। इसके पूर्व बुधवार की शाम उनके द्वारा हरिपुर सेवा बस्ती व चकिया लतीफ शाह मार्ग पर बसे गरीबों के बीच फलों व बिस्कुट का वितरण किया गया था। महिला मोर्चा द्वारा फल व बिस्कुट पाकर वंचितों काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। फल वितरण कार्यक्रम में मीरा जायसवाल, आरती जायसवाल, रीता पांडेय, पुष्पा भगत व प्रभात जायसवाल का भी भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *