मिसाल-ए-मऊ

मऊ के अभय बने बिहार में जमुई के एसडीएम

अभय कुमार तिवारी, एसडीएम, जमुई

( आनन्द कुमार )

मऊ जनपद के निवासी व 2019 बैच बिहार के पीसीएस अभय कुमार तिवारी को बिहार सरकार ने जमुई का एसडीएम पद पर नई तैनाती दी है। पीसीएस की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद दो वर्ष से अभय कुमार तिवारी बक्सर में डीपीआरओ एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कोरोना काल में एवं विधानसभा चुनाव में किए गए इनके सराहनीय कार्यो के कारण बिहार शासन व प्रशासन में आप काफी लोकप्रिय हैं। बिहार शासन ने इनको जमुई का एसडीएम नियुक्त किया है। अभय कुमार तिवारी मऊ जनपद ग्राम के अलीनगर के रहने वाले हैं इनके पिताजी लल्लन तिवारी वर्तमान में पोस्टमैन पद पर कार्यरत है। पिता ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए एवं अपने बच्चे को उस मुकाम तक पहुंचाया है। शान्त स्वभाव व मृदुभाषी अभय कुमार तिवारी शुरू से ही मेद्यावी हैं। इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इनको नई जिम्मेदारी मिलने पर परिजन सहित दोस्त, मित्र काफी खुश हैं।

ज्ञान के ज्ञान में जानिए अंक ज्योतिष में नंबरों की अनुकूलता भाग -03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *