ऐसे डीलर विरले होते हैं, पत्रकार को पितृ शोक, वयोवृद्ध पंडित राजकिशोर त्रिपाठी का निधन

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जनपद के चभारीपट्टी पंचायत अन्तर्गत सवनहा गांव के डीलर साहब के नाम से मशहूर वयोवृद्ध पंडित राजकिशोर त्रिपाठी के निधन से गांव सहित अगल-बगल का गांव व पूरा जनपद मर्माहत है। उनका निधन 15 जुलाई 2021 को हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार और सर्वोदय शांतिदूत के संपादक संजय त्रिपाठी से मिलकर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
वैसे तो बहुत ही कम ही लोग ऐसे होंगे जो सरकारी राशन का डीलर होने के बाद अपने क्षेत्र में सम्मान की नजर से देखे जाते होंगे। लेकिन डीलर साहब उनमें से अलग थे। उनका नाम भी था सम्मान भी और शोहरत भी। अपने पंचायत में पिछले 55 वर्षों से सरकारी राशन वितरण का कार्य देख रहे डीलर साहब ने हर दौर देखा लेकिन कभी किसी को अपने दुकान से नाराज होकर नहीं लौटने दिया। वे पंचायत के 14 गांवों के एक मात्र डीलर थे। एक बार ठेकेदारी के क्षेत्र में उतरे तो सबसे पहले पंचायत में गांवों को जोड़ने वाली पगडंडी का मिट्टीकरण कर सड़क बनाने का कार्य सरकार से कराया। गांव के सरपंच हीरा तिवारी कहते हैं डीलर साहब हमेशा सबके सहयोग और मदद के लिए तैयार रहते थे। उन्होंने अपनी क्षमतानुसार जो भी उनके पास आया उसकी मदद किये । गांव व पंचायत के लोग भी उनके लिए हर समय तैयार रहते और परेशानियों में भी उनका साथ दिया ।
उन्होंने बताया कि डीलर साहब अपने तीन भाइयों में मंझले थे। जब उन्हें भाइयों ने अलग किया तब शुरूआत में उनकी स्थिति बहुत खराब थी और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब उनके बेटे कमाने योग्य हुए तब उनकी परेशानी कम हुई। आज से पांच वर्ष पूर्व भी उन्हें एक बड़ी बीमारी हुई थी जिसमें उनके भतीजा डाॅ0 दुर्गेश त्रिपाठी तथा उनके बेटों की सक्रीयता ने उन्हें मौत के मुंह से खींच लाया।
उनका अंतिम संस्कार सवनहा गांव के स्थानीय मुक्तिधाम माधोपुर में किया गया। ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार संजय त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके मझौले पुत्र अजय त्रिपाठी द्वारा बीमारी के दौरान किये गये सेवा की सभी ने प्रशंसा की । उनके छोटे पुत्र धन्नजय त्रिपाठी पूर्ण रूप सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं ।
इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के वर्तमान मुखिया अनिल मिश्र, पूर्व मुखिया मुन्नी जी तिवारी, भूतपूर्व मुखिया तपसी दीक्षित, वर्तमान सरपंच हीरालाल तिवारी, घनश्याम तिवारी, सुरेश तिवारी, कैलाश पांडेय, सुरेन्द्र दीक्षित, वार्ड 4 पार्षद पति संतोष तिवारी, श्रीकांत तिवारी, दीनानाथ तिवारी, पप्पू तिवारी, मनोज तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, महेन्द्र तिवारी, रामदुलार तिवारी, अनिल तिवारी, राजेश तिवारी, सुभाष तिवारी, लालबाबू तिवारी, उदय नारायण तिवारी, बद्री तिवारी, टेन्नी तिवारी, अवधेश तिवारी, अभय तिवारी , भूनेश्वर तिवारी, मुखा साह, मदन साह, बुन्नी लाल साह, भंटू राम, ध्रुपदेव तिवारी, मनन तिवारी, पिंटू तिवारी, पत्रकार विजय तिवारी, जनार्धन तिवारी, राजेन्दर तिवारी, बच्चा तिवारी, श्री निवास तिवारी, विनय तिवारी , भरत तिवारी, अंगद तिवारी, राधेश्याम तिवारी, रवि तिवारी, राजू तिवारी, एकबाल तिवारी, अभय तिवारी, अशोक तिवारी, तारकेश्वर तिवारी समेत सैकड़ों लोग इस दुख की घड़ी में शामिल हुए ।
गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य में एकबाल तिवारी, घनश्याम तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, विनय तिवारी और अजय त्रिपाठी की भूमिका अहम होती है। पुरोहित अशोक मिश्रा के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उठावनी व तेरहवीं 26 जुलाई 2021 को निश्चित पैतृक आवास से सुनिश्चित है ।

