भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रथम
मऊ । भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में शामिल जनपद की सात टीमों में मुहम्मदाबाद गोहना के सेक्रेड हर्ट स्कूल के बच्चों ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया तो नगर के अमृत पब्लिक स्कूल द्वितीय व मुहम्मदाबाद गोहना के अमृत मेमोरियल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भिन्न-भिन्न भारतीय परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। परिषद द्वारा दी गई किताब चेतना के स्वर से चुनकर नियमों के मुताबिक दो गाने प्रस्तुत करने होते है एक हिंदी तो दूसरा संस्कृत का। टीम में 6 से आठ बच्चे शामिल होते है तथा उन्हें अपना एक गाना 7 से 8 मिनट के अंदर पूर्ण कर लेना होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सुनीता श्रीवास्तव में कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत काई मायने नहीं रखता प्रतिभाग करना बड़ी बात होती है। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्षों के तुलना में बच्चों के प्रस्तुतिकरण का स्तर काफी अच्छा रहा आने वाले दिनों में ये बच्चे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर गौरवान्वित करेंगे। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख डा. अलका राय ने कहा कि जिसने हारना नहीं सीखा उसे जीत का कोई मजा नहीं मिलता। विजेता बच्चों को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अमृत मेमोरियल स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, रामस्वरूप भारती इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, सेक्रेड हर्ट स्कूल आदि स्कूल शामिल थे। निर्णाक मंडन में शंभू मिश्र व इस दौरान महिला संयोजिका पुष्पा जायसवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि बरनवाल, मधु राय, डा. अरविंद श्रीवास्तव, डा. नम्रता श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, ऋचा सिंह, अनीता मिश्रा, सुमन पांडेय, प्रकाश जैन, दीपक जैन आदि मौजूद थे कार्यक्रम की अध्यक्ष मुरारी लाल केडिया व संचाल डा. एसएन राय व रवीश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

