चर्चा में

भाई वेलफेयर सोसाइटी का ‘विवाह विच्छेद समारोह’ फिलहाल रद्द

भोपाल में आयोजित होने वाला ‘विवाह विच्छेद समारोह’ फिलहाल रद्द हो गया है।
भाई वेलफेयर सोसाइटी नामक संगठन की ओर से 18 सितंबर को इसका आयोजन होना था। संगठन की और से फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है कि ‘भाई वेलफेयर सोसाइटी के सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि 18 सितंबर 2022 को आयोजित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। हमारी संस्था सामाजिक कार्य करती है एवं धर्मनिरपेक्ष है। किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं रखती है।’

इससे पहले शुक्रवार को भाई वेलफेयर सोसाइटी ने
‘विवाह विच्छेद समारोह’ का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। तभी से इस अनोखे आयोजन को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही थी।
हालांकि खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में आम लोगों और कई संगठनों ने इसका विरोध किया था। भोपाल के ही संस्कृति विचार मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने शनिवार को कहा था कि यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति पर आघात करने का प्रयास है। अगर यह होता है तो आयोजन स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना का जिम्मेदार मंच नहीं होगा।

18 सितंबर को भोपाल में आयोजित होवे वाली इस शादी में वो सभी रस्में निभाई जानी थी, जो एक शादी में होती है. संगीत समारोह से लेकर बैंड बाजा बारात तक वे सभी कार्यक्रम होने थे। हालांकि इस शादी में कहीं भी कोई दुल्हन नहीं होगी.
लेकिन शादी समारोह में करीब आधा दर्जन ऐसे पुरुष शामिल होंगे जिनका तलाक हो चुका है. इस समारोह का बकायदा शादी की तरह कार्ड छापा गया है. जिसमें जयमाला विसर्जन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, बारात, जेंट्स संगीत, मानव सम्मान में कार्य करने के लिए 7 कदम और 7 प्रतिज्ञा के साथ मुख्य अतिथि द्वारा विवाह विच्छेद की डिक्री दी जाएगी. भोज भी रखा गया है.
भाई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जकी अहमद बताते हैं कि हमारी संस्था पुरुषों के लिए काम करती है, जो महिलाओं से प्रताड़ित होते है. क्योंकि महिलाओं के लिए कई संगठन है, जो काम करते है. लेकिन पुरुषों की कोई सुनवाई नहीं होती है. तलाक के दौरान भी पुरुषों को कई प्रताड़ना सहनी पड़ती है.

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि ऐसे पुरुषों का दुख बाटा जाए. जिनको तलाक के कारण तकलीफ उठाना पड़ी हो. हमारी एक कोशिश है जिसके जरिए ऐसे पुरुष दुख तकलीफ भूलाकर नए जीवन की शुरूआत करे. अब यह शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है. जो फिलहाल टल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *