भारतीय संगीत की दुनिया में उभरता हुआ सितारा है Vikky Kumar

Rk Rakesh Boro…
भागलपुर/बिहार। भारतीय संगीत की दुनिया में उभरता हुआ सितारा विक्की कुमार ( Vikky Kumar) एक भारतीय कलाकार, संगीतकार और अभिनेता हैं। उनका जन्म 17 मार्च 2004 को बिहार राज्य के भागलपुर जिले में हुआ था। विक्की एक ऐसी शख़्सियत है, जो अपनी राह में आने वाली हर चुनौतियों को सफलता से पार करते हुए अपने लक्ष्यों को शानदार अवसर में बदलने की क़ाबलियत रखते है। भागलपुर के रहने वाले विक्की कुमार, गायक, गीत-लेखक, गिटारवादक सहित कई विधाओं में महारत रखते हैं। वे इस क्षेत्र में बहु प्रतिभाशाली व एक स्वतंत्र कलाकार हैं। वह संस्थागत तरीके से संगीत सीखे बिना ही संगीत के बाजीगर बन बैठे हैं और बेहतरीन गाने गा कर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। वह छोटी उम्र से ही संगीत के प्रति आकर्षित थे। अपने खाली समय में उन्होंने लगभग संगीत का अभ्यास किया। वह अपने जीवंत संगीत के लिए और अपनी रचनाओं और ध्वनियों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। हालाँकि, विक्की कुमार एक एक्टर गायक और संगीतकार के रूप में अधिक जाने जाते है। परंतु अगर सरल शब्दों में कहा जाएँ तो वह कई सारी कलाओं को एक साथ बेहतरीन तरीके से समेटे हैं और उसे पेश करना जानते है। बता दें जब से उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरूआत करते हुए अपने ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार संगीत से संबंधित व अन्य सेवाएँ दी है तब से वह इस क्षेत्र में एक जाना-पहचानी शख़्सियत के रूप में जाने जाते है।





