खास-मेहमान

गर्व है बागी धरती को, फ्रांस से राफेल लेकर भारत चले, बलिया के मनीष सिंह

फ्रांस से आ रहे पांच लड़ाकू राफेल विमानों के दल में बलिया का भी एक जांबाज विंग कमांडर शामिल है। मनीष के राफेल उड़ाकर भारत लाए जाने से बकवा गांव में खुशी की लहर है। जिले के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
वायु सेना के पायलटों का जो दल फ्रांस से राफेल विमान ला रहा है, उसमें जिले के बांसडीह तहसील के छोटे से गांव बकवां के निवासी सेना से रिटायर मदन सिंह के बेटे विंग कमांडर मनीष सिंह भी शामिल हैं। मनीष के छोटे भाई अनीश सिंह ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा से शिक्षा लेने के बाद वायुसेना में मनीष का चयन एनडीए के जरिये हुआ था।

वह 2003 में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट वायुसेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल विंग कमाण्डर हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में तैनात थे। उन्हें राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण लेने के फ्रांस भेजा गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद राफेल को भारत लाने वाले दल में उनका चयन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *