अपना जिला

बलिया में जमीन बेचने के बाद पैसे नहीं मिलने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलिया। अपने ही बेचे जमीन का रूपया न मिलने है हैरान व परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
वार्ड दो स्थित पासवान बस्ती निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी ने शुक्रवार को अपने टिनशेड के घर में बांस में फंदा लगाकर जान दे दी। तीन वर्ष पूर्व सुशीला देवी ने अपनी जमीन प्रभावती देवी पत्नी रमाकांत पाल को बेची थी। पैसे के लिए दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
मृतका की बहू रीता ने आरोप लगाया कि मुख्य सड़क के किनारे कीमती जमीन थी। 12 लाख रुपये में सौदा हुआ था। उसमें आठ लाख रुपये नहीं मिले थे। इस वजह से सास काफी परेशान थीं। दिन में वह घर के कामकाज में लगी थी। तभी उन्होंने टीनशेड में साड़ी का फंदा लगा लिया। एसआइ अजय यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *