खास-मेहमान

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों को घर वापसी हेतु सीएम को लिखा पत्र

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने अन्य राज्यों में फंसे हुए 57667 लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकारों एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को कार्यवाही हेतु पत्र भेजा है।

लॉकडाउन की वजह से अन्य प्रांतों में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की घर वापसी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी पूरी मेहनत से सरकार का सहयोग कर रहे हैं। श्रीमती पटेल ने अन्य राज्यों में फंसे 57667 लोगों की शिकायतें दर्ज कर उन्हें सुरक्षित घर वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर चुकी हैं।
श्रीमती पटेल के मीरजापुर स्थित संसदीय कार्यालय, लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय एवं श्रीमती पटेल के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर दिन-रात लोगों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। खुद श्रीमती पटेल एवं उनकी टीम सुबह से देर रात तक लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित घर वापसी के लिए पत्र तैयार कर रही हैं। उनके द्वारा पिछले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में फंसे 57667 लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं और इन्हें घर वापसी के लिए सम्बंधित राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। इसके अलावा श्रीमती पटेल एवं उनकी टीम ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों के भोजन प्रबंधन सहित अन्य समस्याओं के निदान के लिए भी संबंधित राज्य के प्रशासन से बात कर उसे दूर करने का प्रयास किया गया है ।
मीरजापुर, लखनऊ और नई दिल्ली स्थित आवास के अलावा श्रीमती पटेल के फेसबुक आईडी ‘अनुप्रिया पटेल पर जाकर कोई भी व्यक्ति घर वापसी के लिए आवेदन कर सकता है।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल के अनुसार
पीड़ित व्यक्ति अपना नाम , अभिभावक का नाम, संपर्क नंबर, मेल आईडी, आपके साथ कितने व्यक्ति हैं, किस राज्य में फंसे हैं, जिले का नाम जहां फंसे हैं वह अपने मूल जिले का नाम, प्रदेश के थाने का नाम तथा ग्राम पंचायत का उल्लेख कर आवेदन करें। इसके अलावा अन्य कोई जानकारी के लिए भी एक कॉलम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *