उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ जेल से बाहर निकले बागी बलिया के पत्रकार, साथियों ने माला पहनाकर लगाया गले

बलिया। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बागी बलिया के तीनों पत्रकार आजमगढ़ जेल से बाहर आ गये है। साथियों को अपने बीच पाकर पत्रकारों ने न सिर्फ उनके गले में फूल-माला डाला, बल्कि सीने से भी लगा लिया। इस दौरान यहां का माहौल काफी भावुक हो उठा, लेकिन गूंजता रहा पत्रकार एकता जिन्दाबाद।

बता दें कि यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को पुलिस ने बेवजह गिरफ्तार कर लिया था। इन पर गंभीर धाराएं थोपी गई, जिसके खिलाफ न सिर्फ बतिया, बल्कि देश भर में विरोध शुरू हो गया। तीन साथियों की गिरफ्तारी से नाराण बलिया के पत्रकार संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले लगातार आंदोलनरत थे।

बागी धरती के पत्रकारों के ‘संघर्ष’ की जीत सोमवार को हुई। तीनों पत्रकारों को कोर्ट से जमानत मिल गई। यही नहीं, तीनों पत्रकारों पर लादी गई संगीन धाराएं भी हटा दी गयी। मंगलवार को तीनों पत्रकार आजमगढ़ जेल से जैसे ही बाहर निकले, पत्रकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, मऊ, बलिया में भी जगह-जगह स्वागत की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *