अपना भारत

पश्चिम रेलवे मुंबई के PCCE को रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बाबा ने दिया ज्ञापन

मुम्बई। पश्चिम रेलवे ( WR ) के PCEE जी. एस. भावरिया ( IRSEE – 1987 बैच ) को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र “बाबा” ने ज्ञापन पत्रक दिया, पत्रक में लिखा है कि आप अति प्राथमिकता से WR से चलने वाली सभी मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों में चलने वाले ACCI को विशेष रूप से निर्देशित / प्रशिक्षित कराएं कि अपनी अपनी जिम्मेदारी विशेष रूप से निभाएं, ड्यूटी के दौरान कोच में आते जाते रहे, वह पूछ भी लें कि AC कम ज्यादा तो नहीं करनी, कोच के अंदर शौचालय की लाइट जल रही है कि नहीं ?
यह अक्सर देखने को मिलता है पैसेंजर उसे खोज रहा है और वह खर्राटे मार रहा है।


यात्री सुविधा में ACCI की बड़ी भूमिका है।
AC में पैसेंजर अपना काफी पैसा खर्च कर यात्रा करता है व उसी पैसे उस ACCI को रेल वेतन देती है और उसका परिवार रोजी रोटी चलता है ।
इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों द्वारा उसकी विशेष मॉनिटरिंग हो, जिनके अच्छे कार्य हो उनको सम्मानित भी किया जाय, जो लापरवाह है उन्हें दंडित भी किया जाय।
अपितु ACCI को कई डिब्बों का ध्यान रखना पड़ता है पर वह स्वयं बताये कि मैं कोई दिक्कत हो तो कहां मिलूंगा, ताकि पैसेंजर उसे सटीक तरीके से खोज ले।
AC की कूलिंग बहुत तेज है या एकदम कम ।
चार्जिंग पॉइंट की बिजली बंद है तो उसे भी चालू करना चाहिए आदि विषयों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
बाबा ने कहा कि कर्मठ, सजग ACCI को उनके बड़े अधिकारियों के कार्यालय में बुलवाकर निर्भया सेना सम्मानित भी करेगी ।
बाबा ने कहा कि कोई भी रेल यात्री ( महिला / पुरुष ) को ऐसी कठिनाई हो तो कोच के TTE को सूचित करें या फिर भी कोई विशेष असुविधा हो तो बाबा जी के WP नंबर 8130853344 पर तुरंत संपर्क ( व्हाट्सप्प ) किया जा सकता है
PCEE भावरिया इस विषय पर तत्काल ध्यान देने का विश्वास दिलाया व कहा कि मैं इस विषय पर संबंधित अधिकारी से बात भी करूंगा ।

निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सदस्य
रेल व स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार, नसरीन फात्मा ने कहा कि वैसे श्री भावरिया बड़े ही सज्जन, कर्मठ, न्यायप्रिय व ईमानदार रेल अधिकारी है ।
मैं बहुत ही दावे के साथ कह सकती हूँ कि सोते जागते, उठते – बैठते बाबा सदैव रेल की प्रगति में दृढ़ संकल्पित रहते है । उम्मीद है इस ज्ञापन के निश्चित ही ACCI और भी सजग होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *